🌹🌹🌹&&🌹🌹🌹
एक तरफा ही सही प्यार तो प्यार होता है। 
किसी को हो ना हो उसे बेशुमार होता है। 

इतना ऐतबार अपनी धड़कनों पर भी नहीं, 
जितना उसकी बातों पर एेतबार होता है। 

लाख कोशिश करो ना आये नूर चेहरे पर, 
कुछ नहीं होता जब तक ना दीदार होता है। 

मत पूछ उसके सब्र की इन्तहा कहाँ तक है, 
मौत के बाद भी प्रिय का इंतजार होता है। 

उसी की जुस्तजू हरदम उसी की तमन्ना है, 
उसकी चाहत में ही दिल बेकरार होता है। 

ना जीता नहीं मरता पी कर इश्क का प्याला, 
प्यार की कमी का जो यहाँ बीमार होता है। 

लूटा सब हारा एकतरफा इश्क का मारा, 
आँखों में बेबसी का जमा गुबार होता है। 
🌹🌹 🌹🌹—लक्ष्मी सिंह 💓

Comments

Popular posts from this blog

मैं एक बूढ़ा लाचार गरीब किसान

फूल पलाश के ले आना तुम।

भतीजे को जन्मदिन की बधाई