सुन मन मेरे



�सुन मन मेरे �

सुन मन मेरे
चल आज कुछ करें
मन की मन में न रहे
चल कुछ करे

सुन्दर प्रकृति बड़े
कितने रंग बिखेरे पड़े
चल खुद में रंग भरे
निखर-सँवर उठे
सुन मन मेरे......

दीप आशा की जले
मन में रोशनी भरें
अँधेरे से फिर लड़े
हिम्मत से चल आगे बढ़े
सुन मन मेरे.....

कुछ हलचल करें
मौन-शांत क्यों खड़े
कुछ उथल-पुथल करें
मन में उमंगें भरे
सुन मन मेरे.........

सुन मन मेरे
चल आज कुछ करें
मन की मन में न रहे
चल कुछ करें
                    —लक्ष्मी सिंह
                     
                       

Comments

Popular posts from this blog

मैं एक बूढ़ा लाचार गरीब किसान

फूल पलाश के ले आना तुम।

भतीजे को जन्मदिन की बधाई