भोला भंडारी
विधा-शंख
🌹🌹🌹🌹
वो
भोला
पी हाला
मतवाला
डमरू वाला
हृदय विशाला
जग का रखवाला
पहने सर्प का माला
तन बाधम्बर छाला
पीये भंग का प्याला
गल मुण्ड माला
दीन दयाला
तीखाभाला
निराला
देवों
में
🌹🌹🌹🌹
वो
भोला
भंडारी
जटाधारी
प्रलयंकारी
नीलकंठधारी
बूढ़ा बैल सवारी
शिव मुनि मनहारी
शशिधर सुखकारी
जनकल्याणकारी
शंभू त्रिपुरारी
त्रिमूर्तिधारी
अविकारी
महिमा
न्यारी
है
🌹🌹🌹🌹
हे
शिव
शंकर
गंगाधर
करूणाकर
प्रेम सुधाकर
महाकाल ओंकार
मृत्युंजय अविकार
सुखराशि, सुखसार
निराकार सकार
परम उदार
करूणाकर
करतार
दातार
तार
दो
🌹🌹🌹🌹—लक्ष्मी सिंह 💓☺
Comments
Post a Comment