योग(योग दिवस पर)
नित्य उठ करे प्राणायाम व योग,
शरीर रहेगा सदा स्वस्थ निरोग।
योग प्रकृति से जुड़ी सुन्दर विद्या,
बढ़ाता बौद्धिक,शारीरिक क्षमता।
योग सर्वोच्च ब्रह्माण्डमय सिद्धांत,
योग से होता हर बिमारी का अंत।
चेतना से योग का गहरा जुड़ाव,
योग से दूर होता हर एक तनाव।
योग, मुद्रा, प्रणायाम, साधना, ध्यान,
मन आत्मा को अनंत क्षमता प्रदान।
योग आत्मबल,बुद्धि,शक्ति बढ़ाता।
मन सुदृढ़ और सुख-संतुष्टि लाता।
योग विज्ञान एक प्रमाणित तथ्य,
अपना लो मानव जीवन में नित्य।
योग में है सब रोगों का उपचार,
दिनचर्या में अपनाओ लगातार।
नित्य नियम से सुबह और शाम,
योग करो छोड़कर के सभी काम।
योग मिटाता माँसपेशियों की थकान,
दे तन-मन में ताजगी चेहरे पे मुस्कान।
दे तन-मन में ताजगी चेहरे पे मुस्कान।
योग जीवन का लाभदायक पूँजी,
रोग मुक्ति की एक सफल कुंजी।
योग रखेगा तुम्हें डाॅक्टर से दूर,
बढे चेहरे की चमक व उम्र भरपूर।
योग एक बहुत ही बढ़िया इलाज,
इसमें छुपा स्वस्थ जीवन का राज।
स्वास्थ्य बिना जीवन में सब शून्य,
योग करने में नहीं लगता कोई मूल्य।
योग का होता एक पवित्र प्रभाव,
योग से तुम सदैव रखना लगाव।
यदि है सुखमय जीवन की चाहत,
तो डाल लो नित्य योग की आदत।
योग बहुत है फायदेमंद,
बिना खर्चा पाये आनंद।
Comments
Post a Comment