माँ





माँ होती बेहद सामान्य महिला,
जो बच्चों से नहीं करती गिला।
माँ का दिल होता बहुत ही बड़ा,
प्रेम,त्याग,वात्सल्य से पूर्ण भरा।
आत्म शक्ति से भरी एक महिला,
सिखाती जीवन जीने की कला।
कठिन चुनौती का सामना करना,
जीवन की कठिनाइयों से उभरना।
माँ बच्चों का मार्ग दर्शन करती,
सही-गलत का अन्तर समझाती।
नयी-नयी चीजें बच्चों को सीखाती,
सदा आगे बढ़ने को प्रेरित करती।
दुनिया की नजरो से बचाकर रखती।
हर बला से बच्चों की सुरक्षा करती।
सर पर आशीष भरा हाथ रखती।
माँ कठिन विपदा में भी साथ रहती।






Comments
Post a Comment