नारी शक्ति



🌹🌹🌹🌹🌹
श्रेष्ठतम संस्कारों से परिष्कृत है नारी। 
सतत् जाग्रत और सहज समर्पित है नारी। 

🌹
जीवन-शक्ति की संरचना करने वाली है नारी। 

आदिरूपा,आदिशक्ति,महामाया,काली है नारी। 
🌹
विश्व ब्रह्मांड में जीवन सत्ता का आधार है नारी। 
सभ्यता और संस्कृति का निखार है नारी। 
🌹
पावन परम्पराओं से प्रतिबद्ध है नारी। 
सावित्री,सीता,अग्नि सी शुद्ध है नारी। 
🌹
जीवनदायिनी, ब्रह्मचेतना स्वरूप है नारी। 
वेदमाता,देवमाता, विश्वमाता का रूप है नारी। 
🌹
अपने कर्तव्य के प्रति संवेदनशील है नारी। 
जीवन के हर क्षेत्र में प्रगतिशील है नारी। 
🌹
नफरत भभरी इस दुनिया में प्यार है नारी। 
माँ, पत्नी, बहन, बेटी का दुलार है नारी। 
🌹
गृहणी, गृहस्वामिनी तथा गृहलक्ष्मी है नारी। 
दुर्गा,रति,सती, पार्वती व सरस्वती है नारी। 
🌹
भेदभाव के दंश को झेलती 
प्रगति पथ पर अग्रसर है नारी। 
पहुंच चूकी है एवरेस्ट और चाँद पर नारी। 
🌹
मृत्यु को झुका कर पुरस्कृत है नारी। 
सत्यम्,शिवम् व सुन्दरम् से अलंकृत है नारी। 
🌹
हर क्षेत्र हर दिशा में मर्दों के संग है नारी। 
अर्धनारीश्वर रूप में शिव का आधा अंग है नारी। 
🌹
अबला नहीं सबला है आज की नारी। 
हर जंजीरों को तोड़ आगे बढ़ चली नारी। 
🌹
राजनीति से लेकर सर्विस सेवा तक नारी।
अब जाने लगी श्मशान घाट तक नारी। 
🌹
घर-बाहर सम्हालती दोधारी तलवार है नारी। 
समाजिक हर एक कार्य में भागीदार है नारी। 
🌹
अनबुझ, अनोखा, जीवन साध्य है नारी। 
युगों-युगों से हर युग में आराध्य है नारी। 
🌹🌹🌹🌹🌹—लक्ष्मी सिंह 💓😊

Comments

Popular posts from this blog

मैं एक बूढ़ा लाचार गरीब किसान

फूल पलाश के ले आना तुम।

भतीजे को जन्मदिन की बधाई