हाइकु- पायल
(1)
मेरी पायल
घँघरूओं से सजी
कुन्दन जड़ी 
(2)
पायल बाजे
मधुर गीत सुनाये
प्रीत बर्षाये 
प्रियतम का प्यार
दिलाये याद
(4)
धर्म का मेल
पायल की आवाज
शुभ संकेत 
(5)
करे घायल
पाँव बजे पायल
प्रिय साजन
(6)
गोरी के पाँव
पायल की झंकार
एक श्रृंगार 
(7)
बाजे पायल
घर में सुख शांति
लाये समृद्धि 
(8)
आदर्श स्पर्श
पाँव सजे पायल
लगती प्रिय 
(9)
पायल मेरी
मत खोल रे सखी
पिया को भाये
(10)
एक गहना
पायल पहनाना
पाँव सजाना
(11)
आये साजन
पहना दे पायल
मिलन ऋतु 
(12)
पाँव पायल
सुहाग की निशानी
प्रेम कहानी 
Comments
Post a Comment