विश्व साहित्यपीडिया

🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸
🌸वाह वाह लाजवाब विश्व साहित्यपीडिया,
साहित्यकारों के लिए
एक नायाब इलेक्ट्रॉनिक मीडिया।🌸

🌸साहित्यपीडिया एक बेहतरीन सार्थक पहल,
विभिन्न साहित्यकारों के सपनों का महल।🌸

🌸साहित्यपीडिया काव्य संग्रह एक अद्भुत उपहार,
समाज के हिन्दी सृजनात्मकता को देता आधार।🌸

🌸छोटे – बड़े साहित्यकारों के रचनाओं की दुनिया,
कलकल करती बह रही मुक्त काव्य की नदियां।🌸

🌸यह दुनिया का सबसे बड़ा साहित्य संग्रह गया बन,
तरह-तरह के रचनाओं का इस पर प्रकाशन 🌸

🌸देश के कोने-कोने से जुड़ रहे उभरते विख्यात साहित्यकार,
तरह-तरह के रचनाओं का यहां भरपूर भंडार।🌸

🌸साहित्यकारों का उद्देश्य ही है सुन्दर सतत् रचना,
साहित्य की मौत ना हो, सदैव हो शब्दों की सुन्दर संरचना। 🌸

🌸सुंदर रचनाओं की आत्मा सदैव ही रहे जिन्दा,
ना हो हिन्दी साहित्य अपनी रचनाकारों पे शर्मिंदा। 🌸

🌸साहित्यपीडिया का यह अत्यंत सराहनीय प्रयास,
हो रहा साधारण व्यक्तित्व और नयी प्रतिभा का विकास। 🌸

🌸साहित्यपीडिया द्वारा साहित्य साधना की ओर सार्थक कदम,
एक निष्पक्ष एवं सतत् रचनाकारों को प्रोत्साहित करने वाला मंच। 🌸

🌸साहित्यपीडिया साहित्य आकाश पर नित नये ऊँचाई को छूए,
प्रगति पथ पर सदैव अग्रसर नित नए आयाम रचे। 🌸
🌸🌸🌸🌸—लक्ष्मी सिंह 💓😊

Comments

Popular posts from this blog

मैं एक बूढ़ा लाचार गरीब किसान

फूल पलाश के ले आना तुम।

भतीजे को जन्मदिन की बधाई