शिव शंकर जी खेले होली
शिव शंकर जी खेले होली
मैया पार्वती जी के संग।
तीन नयन मस्तक पर
चमक रहें हैं अर्ध चंद्र।
लट बिखरी खुली जटा
सिर से छलक रहें गंग।
शिव शंकर जी खेले होली
मैया पार्वती जी के संग।
गले में डोले मुंड माला
फूफकार रहे हैं भुजंग।
तन पर भस्म रमाये शिव
वीभत्स भेष बड़ा अभंग।
शिव शंकर जी खेले होली
मैया पार्वती जी के संग।
मिट्टी, राख,रेत लपेटे
अबीर,गुलाल लगे हैं अंग।
छेड़े सताये रंग लगाये
मैया पार्वती को करे तंग
शिव शंकर जी खेले होली
मैया पार्वती जी के संग।
पार्वती की गाल गुलाबी
कोरी चुनरिया भई सुरंग।
कार्तिक गणेश गोद लिये
मन में प्रीत भरी उमंग।
शिव शंकर जी खेले होली
मैया पार्वती जी के संग।
भूत पिशाच शोर मचाये
बसहा नंदी करे हुड़दंग।
बौरये हैं खा के धतुरा
शिव जी झूमे पीके भंग।
शिव शंकर जी खेले होली
मैया पार्वती जी के संग।
डमडम डमरू बजाये शिव
देवी-देवता बजाये मृदंग।
चौसठ योगिनी नाच रही
शिव शंकर जी हुये मलंग।
शिव शंकर जी खेले होली
मैया पार्वती जी के संग
दशों दिशाएं झूम उठे
प्रकृति हुआ रंग बिरंग।
महक उठा मन फागुनी
बहक उठा है वसंत।
शिव शंकर जी खेले होली
मैया पार्वती जी के संग।
जड़ चेतन सुखमय हुआ
तृप्त हुआ आदि अनंत।
ऋषि मुनी हुए मतवाला
सम्पूर्ण देवलोक हैं दंग।
शिव शंकर जी खेले होली
मैया पार्वती जी के संग।
Comments
Post a Comment