हो दिल से दिल का रिश्ता

💓💓💓💓
हो दिल से दिल का रिश्ता,
हो हर इन्सान में फरिश्ता।

बहे ना खून का एक भी कतरा,

आतंकवाद का ना हो खतरा।

सब को मिले रोटी का टुकरा,
खुशियों से चमके हर मुखरा।

मिलजुल रहे ना करे लफरा,
दिल में दर्द ना हो कोई दुखरा।

हो ना कोई लाचार बेसहारा,
हर इन्सान को मिले सहारा।

चमके हर किस्मत का सितारा,
ऐसा मधुमय हो नव वर्ष हमारा।
—लक्ष्मी सिंह💓

Comments