भैया क्या हुआ?


💓💓💓💓

भैया क्या हुआ?

जो तुम इतने दूर हो गये।
क्यो नहीं मिलने आते,
क्यो इतने मजबूर हो गये?
मेरे गली से गुजरे,
घर मेरे ना आये।
कैसे आप का हृदय, 
इतने कठोर हो गये?
कुछ तो कहिये,
कुछ तो बोलिये।
क्या हुई हमसे भूल, 
क्या कसूर हो गये?
भाई-बहन को भूला दे,
बेकसूरों को सजा दे।
शादी करके,विदाई करके,
भूला देना,क्या समाजिक 
दस्तूर हो गये?
कुछ तो बोलो,
क्यो इतने मजबूर हो गये?
क्या हुआ जो
इतने दूर हे गये?
-लक्ष्मी सिंह💓

Comments