दूरियाँ
(1) कभी दूरियाँ आती नहीं है रास मुझे तुम्हारी (2) नजदीकियां बहुत सुकूं देती मुझे तुम्हारी (3) कभी ना जाना तुम दूर हमसे कसम खा ले (4) दूरियाँ हो तो सफर काटना है मुस्किल बड़ा (5) बढ़ ही जाता दिलों का ये फासला दूरियाँ हो तो (6) आँसुओं में ही बह जाती है यादें दामन खाली (7) याद दिलाती है एक दूसरे की दूरियाँ सदा (8) दूरियाँ लाती दो दिलों को करीब और भी ज्यादा (9) अपनत्व का एहसास कराती है ये दूरियाँ (10) कोई अपना दूर रहकर भी पास रहता -लक्ष्मी सिंह