नव वर्ष

सभी दोस्तों को नव वर्ष की ढेर सारी शुभकामनाएं.... 
💓💓💓💓

गाता, गुनगुनाता,
मन को हर्षाता, 
नव वर्ष आता। 
🎉🎊🎉🎊🎉
पत्तों पर सरसराता, 
ठंड से ठिठुराता, 
धरा पर ओस बिछाता, 
कोहरों में मुँह छुपाता, 
नव कलियों-सा मुस्कुराता, 
नव वर्ष आता। 
🎉🎊🎉🎊🎉
नवीन परिवर्तन लाता, 
अंजुरी भर खुशियाँ लाता, 
मौन निमंत्रण देता, 
मन-ही-मन इतराता, 
नव वसंत-सा लुभाता, 
नव वर्ष आता। 
🎉🎊🎉🎊🎉
प्यार को निखारता, 
सबके मन को भाता, 
बच्चों को हँसता, 
बड़े-बूढ़ों को रिझाता, 
नव वधु-सा लजाता, 
नव वर्ष आता। 
🎉🎊🎉🎊
ख्वाबों को सजाता, 
अरमानों का भर प्याला, 
आशा का दीप जलाता, 
मन में विश्वास भरता, 
नव किरणों-सा पाॅव फैलाता, 
नव वर्ष आता। 
🎉🎊🎉🎊🎉
साल भर सब सहता, 
पर आह नहीं भरता, 
यादों की गठरी बाँधता, 
मंगलमय गीत गाता, 
नव इन्द्रधनुष-सा लुभाता, 
नव वर्ष आता।
🎉🎊🎉🎊🎉
गाता, गुनगुनाता, 
मन को हर्षाता, 
नव वर्ष आता। 
🎉🎊—लक्ष्मी सिंह 💓

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

मैं एक बूढ़ा लाचार गरीब किसान

फूल पलाश के ले आना तुम।

भतीजे को जन्मदिन की बधाई