हाइकु —गुरु महान

🌹🌹🌹
हाइकु गुरू महान
🌹🌹🌹
(1)
गुरू महान
देते हमको ज्ञान
विद्या का दान।

(2)
हैं भगवान
गुरू गुणों के खान
सर्वोच्च स्थान

(3)
प्रथम गुरु
होती हमारी माता
जीवन दाता

(4)द्वितीय गुरु
कहलाते हैं पिता
देते सुरक्षा

(5)
तृतीय गुरु
शिक्षक कहलाते
जो शिक्षा देते

(6)
बड़ा चतुर
यह है कारीगर
ज्ञान सागर

(7)
गुरू आकाश
बच्चों का ये विश्वास
ज्ञान प्रकाश

(8)
गुरू वही जो
हीरे सी तराश दे
राह दिखा दे

(9)
अगर कोई
ईश्वर के बाद है
तो वो गुरू है

(10)
गुरू सहारा
सदा राह दिखाता
किया किनारा

(11)
सच्चा गहना
गुरू जी का कहना
सदा मानना

(12)
गुरू राष्ट्र का
करे नव निर्माण
सर्व कल्याण

(13)सर्व गुरू को
चरण कमल में
मेरा नमन
🌹🌹🌹—लक्ष्मी सिंह 💓☺

Comments