रचनात्मक कार्य
मेरी छोटी बेटी का रचनात्मक कार्य.....ये हमेशा कुछ ना कुछ बनाती रहती है,इसका मन कल्पनाओं से भरा है।ये नयी नयी चीजों को सोचती है,इसका चंचल मन शांत नहीं रहता,हर रोज कुछ ना कुछ नयी करती है।सबसे मजे कि बात है कि इसका हर क्षेत्र में लगाव है,नाचना ,गाना,चित्रकारी,पढ़ाई.......।आज उसने इच्छा जाहिर की कि मैं उसकी इस तस्वीर को fb पर डालूं..............।
🌹🌹🌹🌹
हर बच्चा कलाकार होता है,
मन कल्पना से भरा होता है।
मन में विचारों का द्वन्द होता है,
तब कोई नया सृजन होता है।
हर बच्चा कलाकार होता है।
नयी-नयी चीजें सोचता है,
चीजों को कभी तोड़ता है,
कभी चीजों को जोड़ता है।
नयी -नयी करतब करता है।
हर बच्चा कलाकार होता है।
पर विचार नाजुक होता है।
डाँटडपट से मर सकता है।
प्रोत्साहन करने से बढ़ता है।
विरानों में भी रंग भरता है।
हर बच्चा कलाकार होता है।
🌹🌹🌹🌹—लक्ष्मी सिंह
Comments
Post a Comment