Posts

Showing posts from September, 2016

जन्मदिन

Image
🌹 💐 🌹 💐 🌹 💐 🌹 जब भी जन्म दिन आती है। हमारे जीवन की एक साल छिन कर ले जाती है। सालो साल हम बढते हैं, पर उम्र घट जाती है। कुछ पुरानी यादों को समेटे, कुछ नई तजुर्बा के साथ, जिन्दगी आगे बढ़ जाती है। 🌹 💐 🌹 💐 🌹 लक्ष्मी सिंह  नई दिल्ली 

जय जवान जय हिंदुस्तान

Image
सेना की वीरता ,देशभक्ति और हौसले को सलाम- 🌹 💐 🌹 💐 🌹 💐 🌹 💐 🌹 💐 🌹 💐 🌹 वाह! शेरे हिन्द तुने क्या कमाल कर दिखाई। अब समझ में आएगा,पाक को क्यों सोते शेर जगाई। नरेन्द्र तेरा गर्जना अब पूरे विश्व को दी है सुनाई। आतंकवाद के खिलाफ जो तुने बिगुल बजाई। दुश्मन के घर में घूस कर ईंट -से- ईंट बजाई। सत्रह शहिदों के बदले में अड़तीस लाश बिछाई। अर्जुन ने आखिरकार अपनी गांडिव ऊठाई। अपनी प्रचंड हुंकार से दुश्मन का दिल दहलाई। फाड़ के सीना दुश्मन के रक्त से माँ की चुनर सजाई। आज सत्रह शहिदों ने सच्ची श्रद्धांजली पाई। दुश्मन थरथर काँप रहा अब देख अपना काल आई। माँ की धधकती सीने ने आज है ठंढक पाई। आज देश के कोने-कोने में खुशियों की लहर है छाई। रात हुए सर्जिकल स्ट्राईक के लिए बहुत बहुत बधाई । 🌹 💐 🌹 💐 🌹 💐 🌹 💐 🌹 💐 🌹 💐 🌹 💐 💐 🌹 जय जवान जय हिन्द की सेना -लक्ष्मी सिंह  -नई दिल्ली                                    ...

मैं एक तितली होती

Image
🌹 💐 🌹 💐 🌹 💐 🌹 जिन्दगी भले ही छोटी होती। पर मैं एक तितली सी होती। प्रकृति सौन्दर्य सहेजे संग में। सोभा बड़ी निराली होती। पंख सुनहरे सजते मेरे। मैं फूलों की रानी होती। रंग - बिरंगी पंखों वाली। दुनिया मेरी रंगीली होती। मस्त हवा में उड़ती फिड़ती। नहीं फिकर दुनिया की होती। कभी बलखाती,कभी इतराती। मेरी हर अदा अनोखी होती। बाग - बाग मैं धूमा करती। चंचल नयन मटकाती होती। बच्चे - बड़े सभी को भाती। सबके मन को हर्षाती होती। रात ढले पंखनड़ियों में सोती। अपने धुन में मस्त दिवानी होती। पहली किरण पड़ते उड़ जाती। करती मन की मनमानी होती। फूलों की रस को मैं पीती। उसकी खुशबू से नहलाई होती। कली - कली पर बैठा करती। मधुर संगीत सुनाती होती। अपने कोमल पंखों से। दुनिया पर रंग बरसाती होती। गुपचुप बाते सब कह जाती। मन की मेरी मन में ना होती। 🌹 💐 🌹 💐 🌹 💐 🌹                                           - लक्ष्मी सिंह     ...