वेद

वेद सबसे प्राचीन ग्रंथ,
इसमें धार्मिक पवित्र मंत्र।

विश्व का प्राचीनतम् वाङ्मय,
दैविक एवं अध्यात्मिक काव्यमय।

वेद हिन्दुओं के आधारभूत,
सनातन वर्णाश्रम धर्म के मूल।

वेद ईश्वर की दिव्य वाणी,
नित मनन करो हे प्राणी।

मनुस्मृति में वेद ही श्रुति,
अमूर्त विरासत की श्रेष्ठ कृति।

वेद महाभूतों का निश्वास,
वेद ज्ञान रूपी प्रकाश।

वेद का सम्पूर्ण वाङ्मय ओंकार,
ज्ञान – विज्ञान का अथाह भंडार।

वेद में समाहित जादू चमत्कार,
विभिन्न भाषाओं में इसका प्रचार।

वेद में चिकित्सा का समावेश,
सबसे पुराने लिखित दस्तावेज।

वेद अपौरूषेय, ईश्वर प्रणीत,
वेद भारतीय संस्कृति की रीढ़।

वेद साक्षात रूप भगवान,
अति पवित्र, पावन, महान।

वेद का प्रमाण्य त्रिकाल बाधित,
वेद सर्वश्रेष्ठ स्थान पर प्रतिष्ठित।

वेद अद्भुत सामर्थ्य से भरा।
उत्तम विचार, संकल्प का घड़ा।

वेद से अन्य धर्म की उत्पत्ति,
वेद भारत की अमूल्य संपत्ति।
🌹🌹🌹🌹—लक्ष्मी सिंह 💓☺

Comments

Popular posts from this blog

मैं एक बूढ़ा लाचार गरीब किसान

फूल पलाश के ले आना तुम।

भतीजे को जन्मदिन की बधाई